6 फ़रवरी 2014 - 20:30
इराक़ में आतंकी घटनाओं में एक दर्जन से अधिक हताहत।

इराक़ के उत्तरी क्षेत्रों तथा राजधानी बग़दाद में होने वाले बम धमाकों में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं।

इराक़ के उत्तरी क्षेत्रों तथा राजधानी बग़दाद में होने वाले बम धमाकों में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं।सूचना के अनुसार शुक्रवार को बग़दाद में अलग अलग बम धमाकों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि बग़दाद के पश्चिम में स्थित ग़ज़ालिया क्षेत्र में शीया धर्मगुरु मुक़तदा सद्र के एक समर्थक की हत्या कर दी गई।संसदीय चुनाव के संभावित प्रत्याशी हमज़ा अश्शमरी की भी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।उधर उत्तरी प्रांत सलाहुद्दीन के तूज़ ख़ोरमातू क्षेत्रों में कम से कम पांच लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।ज्ञात रहे कि बृहस्पतिवार को इराक़ में हिंसा की अलग अलग घटनाओं में तीस से अधिक  लोग मारे गए थे।